डीएम ने जिला स्थापना शाखा का किया निरीक्षण, दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश

Updated:
विज्ञापन

नोट: फोटो नंबर 10 सीएचपी 35 हैं कैप्शन होगा- कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम प्रतिनिधि, छपरा. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला स्थापना शाखा का

विज्ञापन

नोट: फोटो नंबर 10 सीएचपी 35 हैं कैप्शन होगा- कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम प्रतिनिधि, छपरा. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला स्थापना शाखा का निरीक्षण किया और कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय को व्यवस्थित रखने, शत-प्रतिशत बॉयोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने, संचिकाओं के समय पर उपस्थापन आदि के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान उपस्थिति पंजी और सीएल पंजी का अवलोकन किया गया. सीएल पंजी अपडेट नहीं था, इसे अविलंब अपडेट करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा विभागीय कार्यवाही के 16 मामले प्रक्रियाधीन थे, जिनमें कुछ वर्षों पुराने थे. इन सभी मामलों में विभागीय कार्यवाही संचालन की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं फरार कर्मियों के मामले में समाचार पत्रों में नोटिस का प्रकाशन कराकर जल्द कार्यवाही सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. जिन संचालन पदाधिकारियों के पास विभागीय कार्यवाही के मामले लंबित हैं, उन्हें स्मारित करने का भी निर्देश मिला. इसके अलावा विभागीय कार्यवाही से संबंधित मामलों के लिए अलग से पंजी संधारण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. वहीं लिपिकों द्वारा संचिकाओं के निष्पादन में विलंब को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया. कार्य आवंटन को रिवाइज कर संशोधित कार्य आवंटन आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया गया. आगत पंजी, निर्गत पंजी, सेवांत लाभ पंजी, लिपिकों के लॉगबुक आदि का भी अवलोकन किया गया और कार्य निष्पादन की स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया. पुराने रिकॉर्ड्स को नियमानुसार अभिलेखागार में जमा करने या विधिवत डिस्पोज करने की प्रक्रिया के बारे में निर्देश दिये गये. पुराने फर्नीचर की स्क्रैप नीलामी और आवश्यकतानुसार नये फर्नीचर के क्रय के लिए अधियाचना देने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि स्थापना शाखा को एक मॉडल कार्यालय के रूप में दिखना चाहिए, इसके लिए उन्होंने स्थापना उपसमाहर्त्ता को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola