आंधी-तूफान से 33 हजार वोल्ट के तार व दो पोल टूटे, फतेहपुर में ब्लैक आउट

Edited by JIYARAM MURMU
Updated:
विज्ञापन

जिले भर में सोमवार की शाम को जमकर हुई बारिश प्रतिनिधि, फतेहपुर जिले भर में सोमवार की शाम हुई तेज बारिश व आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी

विज्ञापन

जिले भर में सोमवार की शाम को जमकर हुई बारिश प्रतिनिधि, फतेहपुर जिले भर में सोमवार की शाम हुई तेज बारिश व आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. जामताड़ा से फतेहपुर पावर सब स्टेशन तक आने वाली 33 हजार वोल्ट का तार व दो बिजली का पोल बासनली के पास बीती रात आई तेज आंधी-तूफान में टूटकर गिर गई. इस घटना के बाद फतेहपुर पावर सब स्टेशन से संचालित फतेहपुर बाजार सहित आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले लगभग 20 घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति बाधित रही. सोमवार की शाम से मंगलवार शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बाजार क्षेत्र में दुकानदारी प्रभावित हुई है. वहीं ग्रामीण इलाकों में पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में भी दिक्कतें आ रही है. गर्मी बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी ओर बढ़ गयी है. जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुट गयी है. खबर लिखे जाने तक लाइन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी था. मरम्मत कार्य में लाइनमैन रंजीत गोराई, बिजली मिस्त्री महेंद्र पंडित, मनोज यादव, सत्यदेव पंडित और देबू आदि लगे थे. बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि टूटे पोल और तार को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. और जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. तेज बारिश में सदर अस्पताल के दीवार की हिस्सा गिरा जामताड़ा. तेज बारिश के कारण जामताड़ा सदर अस्पताल के बिल्डिंग के एक कोने का कुछ हिस्सा गिर गया है. यह हिस्सा पिलर के बाहर ईंट से जोड़ा गया था. उक्त दीवार बारिश के कारण सोमवार की रात को गिर गया है. वहीं, सदर अस्पताल भवन के एक कोना की दीवार का कुछ हिस्सा गिरने से मंगलवार को लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी मंगलवार की दोपहर तक साफ सफाई नहीं किया गया था. गिरा हुआ ईंट अस्पताल परिसर में बिखरा पड़ा था.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola