ePaper

गाढ़ा में ट्रक व बाइक की टक्कर, बाइक में लगी आग

Updated at : 25 Sep 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
गाढ़ा में ट्रक व बाइक की टक्कर, बाइक में लगी आग

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ(एनएच 22) पर गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा कर्पूरी चौक के समीप गुरुवार की अहले सुबह एक ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ(एनएच 22) पर गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा कर्पूरी चौक के समीप गुरुवार की अहले सुबह एक ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक ट्रक के अंदर घुस गया और बाइक में आग लग गयी. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक मुजफ्फरपुर की ओर से सीतामढ़ी की ओर जा रही थी. जबकि बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व बाइक सवार दुर्घटनास्थल पर ही अपने अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया. समाचार प्रेषण तक ट्रक चालक व बाइक सवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, जबकि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola