प्रशिक्षु शिक्षकों को सड़क सुरक्षा व प्राथमिक उपचार की मिली ट्रेनिंग

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यातायात डीएसपी ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

विज्ञापन

मोहनिया

शहर.

डायट मोहनिया में रविवार को वेलस्पन फाउंडेशन व यूनाइटेड वे ऑफ चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 70 प्रशिक्षु-शिक्षकों को सड़क सुरक्षा, प्राथमिक उपचार प्रबंधन व आपातकालीन प्रक्रिया और प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षक फूलचन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि कैमूर डीएसपी (यातायात) विजय कुमार गुप्ता व डायट प्राचार्य श्री संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. संचालन फील्ड फैसिलिटेटर बृजेश कुमार ने किया. मुख्य अतिथि डीएसपी विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आजकल सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है. ऐसे में इस तरह के प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान की बहुत आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है़ सड़क दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने वाले लोगों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन भी दिया जाता है. वहीं, डायट प्राचार्य संजय कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का डाटा देखकर हैरानी होती है. इसे कम करने के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं .इस अवसर पर डायट के व्याख्याता सुनील कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ संदीप कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, मंजू भारती और पूजा मिश्रा भी उपस्थित रहे. यूनाइटेड वे ऑफ चेन्नई से प्रोजेक्ट मैनेजर राम प्रवेश कुमार, एमआईएस कुमारी विभा और संतोष कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए.प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. अंत में डायट व्याख्याता राजकमल यादव ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola