Darbhanga News: कमरे में गृहस्वामी को बंद कर चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात उड़ाये

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: कमरे में गृहस्वामी को बंद कर चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात उड़ाये

Darbhanga News:चोरों ने परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर दूसरे कमरे से 20 हजार नकद समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ली.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. सनहपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर दूसरे कमरे से 20 हजार नकद समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ली. मामले में निसारूल हक ने सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि उसकी बहू रिश्तेदारी में निकाह समारोह में शामिल होने नानपुर गयी थी. आंगन में पीछे से प्रवेश कर चोर घर में आ गये. घर में सोए हुए लोगों को बाहर से बंद कर दिया. दूसरे कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही बहू पहुंची. बताया कि घर में रखे 20 हजार नकद, सोने का हार, टीका, अंगूठी, नथिया सहित चांदी के पायल आदि जेवरात चोरों ने गायब कर दिये. घर में बंद परिवार के लोगों की नींद खुली व हल्ला हुआ तो मौके पर ग्रामीण पहुंचे. बाहर से बंद घर को खोला. इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola