East Singhbhum News : आदर्श ग्राम बड़ियागाजाड़ में तीन माह से ट्रांसफॉर्मर खराब, आक्रोश

Edited by ATUL PATHAK
Updated:
विज्ञापन

चाकुलिया. कर्मकार टोला के ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया की सोनाहातु ग्राम पंचायत के बड़ियागाजाड़ कर्मकार टोला में तीन माह से ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि 24 जून को ही विभाग को लिखित आवेदन देकर ट्रांसफॉर्मर बदलने की अपील की गयी थी, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरा होने के बाद जंगली हाथी और जहरीले सांप का खतरा बढ़ जाता है. कई बार आग्रह करने के बावजूद बिजली विभाग ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं करा सका, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुखिया मोहन सोरेन से की. मुखिया ने बताया कि उन्होंने घाटशिला के कार्यपालक अभियंता, तथा चाकुलिया के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को कई बार फोन पर इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अब तक सुधार नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बड़ियागाजाड़, जिसे आदर्श ग्राम घोषित किया गया है, वहीं के लोग तीन माह से अंधेरे में रह रहे हैं.

बहरागोड़ा चौक की सोलर लाइट तीन साल से खराब

बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक की सोलर लाइट तीन साल से खराब पड़ी है. चौक से काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. रात में लाइट नहीं जलने के कारण यात्रियों से लेकर आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बस पकड़ने के लिए यात्री यहीं आकर अंधेरे में रुकते हैं. स्थानीय लोगों ने कई बार लाइटों की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं. पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में भी उक्त समस्या से अवगत कराया गया है. दुर्गा पूजा नजदीक है इसी रास्ते से लोग परिवार के साथ पूजा देखने के लिए आवागमन करेंगे. चौक के सामने एनएच है. अगर लाइट की मरम्मत नहीं की गयी, तो लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola