ePaper

युवाओं में जागी राष्ट्र सेवा व समाज निर्माण की भावना - प्राचार्य

Updated at : 24 Sep 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं में जागी राष्ट्र सेवा व समाज निर्माण की भावना - प्राचार्य

एएलवाई कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस

विज्ञापन

– एएलवाई कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस त्रिवेणीगंज. अनूपलाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रथम, द्वितीय और तृतीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार ने की. वहीं कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने किया. दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सभ्य समाज निर्माण की नींव है और यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे समाजोपयोगी कार्यों में निरंतर योगदान देकर राष्ट्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. प्रो विद्यानंद यादव ने अपने संबोधन में एनएसएस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक मैं नहीं, बल्कि आप की भावना से चौबीसों घंटे समाज सेवा में तत्पर रहते हैं चाहे प्राकृतिक आपदा हो या सामाजिक संकट. एनएसएस कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, शिक्षा व उत्पादन वृद्धि जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में छात्रों को जोड़ने के उद्देश्य से एनएसएस की अवधारणा बनी. वर्ष 1969-70 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री डॉ वीकेआरवी राव ने इसे विश्वविद्यालयों में लागू किया. तब से लेकर आज तक 24 सितम्बर को एनएसएस दिवस मनाया जाता है. कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकगण प्रो अरुण कुमार, प्रो रामचंद्र प्रसाद यादव, प्रो राजकुमार यादव, प्रो शंभू यादव और प्रो कुमारी पूनम, रणजीत सिंह, सिमरन गोयल, मिनटी कुमारी, बबली कुमारी, अभिनव कुमार, सौरभ कुमार, ईशा कुमारी, सरिता कुमारी, आस्था कुमारी, प्रियांशु कुमारी, दिव्या कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, मुस्कान प्रवीण, रूपम कुमारी, प्रिया भारती, प्रीति कुमारी, अंजली कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola