राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

17 सितंबर से दो अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवारा कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा की अध्यक्षता में मां काली मीन फॉर्म पिपरा में युवा जागरूकता दिवस मनाया जा रहा
पिपरा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवारा कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा की अध्यक्षता में मां काली मीन फॉर्म पिपरा में युवा जागरूकता दिवस मनाया जा रहा. मंच संचालन भाजपा पूर्वी के मंडल अध्यक्ष कमलेश मंडल ने किया. प्रवीण कुमार झा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है. सैकड़ों युवा विकसित भारत एवं स्वदेशी का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इस मुख्यधारा से फिर भी कुछ युवा विचलित हो जाते हैंए उसे मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है. मुख्य अतिथि जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का आह्वान किया. . कार्यक्रम को जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विशाल मिश्रा, मनीष कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार पौद्दार, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष ब्रह्मदेव मंडल आदि ने संबोधित किया. इस मौके पर विद्यानंद झा, राधेश्याम कुमार, डोमी मंडल, नीतीश कुमार, मुकेश कुमार, मिथिलेश, आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा, किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




