हिरासत में लिये गये व्यक्ति को पीआर बांड पर छोड़ा

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के पुपरी गांव में संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ व समुचित पहचान के बाद पीआर बांड पर मुक्त कर दिया.

विज्ञापन

पुपरी. नगर क्षेत्र के पुपरी गांव में संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ व समुचित पहचान के बाद पीआर बांड पर मुक्त कर दिया. जानकारी के अनुसार, पुपरी गांव में रात्रि के समय एक व्यक्ति घुस आए थे. जिसे लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया गया कि बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी चंद्रभूषण पंडित का पुत्र छोटू पंडित कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार है. समुचित जांच पहचान पर संदेही छोटू पंडित को उसकी मां के पहचान व पीआर बांड पर पुलिस ने मुक्त कर दिया है. 388 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के जवाही आम के बगीचा से 341 बोतल नेपाली सौंफी व 47 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर सुरसंड थाना क्षेत्र के जवाही निवासी वैदेही शरण राय के पुत्र अजम कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में दारोगा नीरज कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व के मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार पुपरी. थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी योगी राय के पुत्र गुरुदयाल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola