ePaper

सारवां : एस्बेस्टस तोड़कर किराना दुकान में चोरी का प्रयास

Updated at : 26 Sep 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
सारवां : एस्बेस्टस तोड़कर किराना दुकान में चोरी का प्रयास

सारवां थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास की घटना

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों ने जूता व किराना दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया. इसे लेकर पीड़ित जूता चप्पल दुकानदार तस्लीम हुसैन (52) और किराना दुकानदार सोहेल हुसैन (26) ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाने में दिये आवेदन में जिक्र किया है कि गत रात को वे अपनी दुकानें बंद कर घर चले गये. शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तो एस्बेस्टस टूटा पाया. दुकानदार ने बताया कि दुकान से कोई सामान नहीं ले जा सके. मगर दुकान का पूरा सामान छीतर-बितर कर दिया. बताया गया कि एस्बेस्टस तोड़ा है, इसके कारण दुकान में प्रवेश नहीं कर पाये. वहीं, पुलिस को आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola