ePaper

East Singhbhum News : खिलाड़ियोें को रोजगार देने में प्रयासरत सरकार

Updated at : 25 Sep 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : खिलाड़ियोें को रोजगार देने में प्रयासरत सरकार

आसना में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, मीनाक्षी एफसी बनी विजेता, सोमेश बोले-

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला की आसना पंचायत में बाबा भैरव तिलका होपन क्लब आसना के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ. प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में मीनाक्षी एफसी ने सुनीता एंड सुनीता एफसी को 2–0 से हराकर खिताब जीता. मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 10 हजार रुपये, उपविजेता को 7 हजार रुपये, और दोनों सेमीफाइनल में पहुंची टीमों को 4-4 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. सोमेश चंद्र सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और किक मारकर फाइनल मैच की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि झारखंड में फुटबॉल बेहद लोकप्रिय खेल है. हेमंत सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है. सिदो कान्हू युवा खेल क्लब योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक क्लब को प्रतिवर्ष 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है. मौके पर जगदीश भकत, कालीपोदो गोराई, सुशीला टुडू, खुदीराम हांसदा, बाबूलाल मुर्मू, रूपेश सोरेन, सोनाराम सोरेन, दसमथ सोरेन, भरत मुर्मू, अंपा हेमब्रम, सुजॉय सिंह, सालखु सोरेन, आसना ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola