ePaper

सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Updated at : 24 Sep 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

विधायक राकेश कुमार रौशन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के इस्लामपुर प्रखंड के दो महादलित टोला में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

इस्लामपुर. विधायक राकेश कुमार रौशन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के इस्लामपुर प्रखंड के दो महादलित टोला में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस अवसर पर एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता इचहोस पंचायत के मुखिया युगेश्वर सिंह ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक रौशन ने कहा कि इस महादलित टोला के सड़क की स्थिति काफी जर्जर थी जिसके निर्माण कार्य के लिए मैने अपने स्तर से प्रयास कर मुख्यमंत्री समग्र सड़क योजना अन्तर्गत करीब पचास लाख रुपये की लागत से इचहोस पंचायत के इचहोस गाँव से महादलित वस्ती तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है , जिसका जल्द ही निर्माण कार्य लग जायेगा. सभा को पूर्व मुखिया अनील यादव , नगर परिषद के राजद अध्यक्ष उपेन्द्र यादव सहित अन्य कई लोगों ने सभा को सम्बोधित किया. दूसरी ओर विधायक राकेश कुमार रौशन ने करीब एक करोड़ पचास लाख रुपये की लागत से सकरी पंचायत के सिलाव रोड से पटवारी नगर महादलित टोला तक पथ निर्माण कार्य की नारियल फोड़कर विधिवत पूजन कर आधारशिला रखी .दोनों गांवो में हुए सड़क निर्माण कार्यों के शिलान्यास होने से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुधीर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे जबकि विधायक रौशन ने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बुधवार को तीन ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य की आधार शिला रखा. इन योजनाओं में करीब सत्तर लाख रुपये की लागत से इस्लामपुर प्रखंड के गडेडिया बिगहा गाँव से नहर तक सड़क निर्माण कार्य , करीब अनठावन लाख रुपये की लागत से बकौर गाँव से नन्दाचक गाँव तक सड़क निर्माण कार्य एवं करीब अस्सी लाख रुपये की लागत से सोहजना रोड से चौरमा गाँव तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इन योजनाओं केस्थानीय विधायक के प्रयास से कार्य का शिलान्यास के साथ क्रियान्वयन से ग्रामीणों में खुशी देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola