श्रमिकों को दी गयी शिल्पकार सामाजिक योजना जानकारी

विभागीय निर्देश के अनुसार बुधवार को संयुक्त श्रम भवन में द्वितीय एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
सुपौल विभागीय निर्देश के अनुसार बुधवार को संयुक्त श्रम भवन में द्वितीय एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन श्रम अधीक्षक सुशील कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में जिले के सभी 11 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों से आए श्रमिकों ने भाग लिया. इस दौरान श्रम अधीक्षक ने प्रतिभागियों को बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक (संशोधित) योजना-2024, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना-2008, तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत निबंधन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य कुमार चौधरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मिहिर कुमार, अमित कुमार केशरी, सुबेश कुमार पासवान, नितीन कुमार, प्रतापगंज अनूप कुमार कामती, विकास कुमार, जयंत कुमार सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा श्रमिकों को योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई. उनके प्रश्नों का उत्तर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




