अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी

Published by :LALITANSOO
Published at :25 Sep 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी

अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी

विज्ञापन

फोटो – दीपक बीआरएबीयू में छात्र जदयू का छात्र संवाद वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर छात्र जदयू की बीआरएबीयू विश्वविद्यालय इकाई ने अध्यक्ष अंकित कुमार किशन के नेतृत्व में लंगट सिंह कॉलेज स्थित आचार्य जेबी कृपलानी सभागार में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राधेश्याम, विधान पार्षद सह प्रभारी वीरेंद्र नारायण यादव और विधान पार्षद सह प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार सहित कई प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे. प्रदेश अध्यक्ष डॉ राधेश्याम ने कहा कि छात्र जदयू, विवि अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों की कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर की समस्याओं पर मुस्तैदी से कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा. विधान पार्षद ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, कॉलेज व विवि स्तर पर अधिकारी की मनमानी नहीं चलेगी. नीरज कुमार ने विश्वविद्यालय अध्यक्ष को यह आदेश देते हुए कहा की छात्रों के समस्या दूर करने में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बाधा बनता हैं तो मुझे तुरंत सूचित करें और उसका जवाब प्रदेश से दिया जायेगा. वीरेंद्र नारायण यादव ने नीतीश कुमार की छात्र योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि समस्याओं पर छात्र जदयू मजबूती से छात्रों के लिए खड़ा रहेगा. कार्यक्रम के अंत में, विवि अध्यक्ष अंकित कुमार किशन ने सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राएं व विभिन्न जिलों के छात्र जदयू पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola