ePaper

तेज रफ्तार का कहर : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Updated at : 14 Jul 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार का कहर : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

प्रतिनिधि, मुंगेर. मंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर लगमा के समीप रविवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर लगमा के समीप रविवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दो युवक बुरी तरह से घायल हो गये. जिसका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतक और घायल सफियासराय थाना क्षेत्र के शिवकुंड का रहने वाला है. इधर, सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि शिवकुंड निवासी रविंद्र महतो का 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार, शिवा महतो का 19 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद्र कुमार व बाबू साहब महतो का 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार एक ही बाइक पर सवार हो घर से मुंगेर बाजार मोबाइल सिम कार्ड खरीदने आया था, लेकिन दुकान बंद रहने के कारण तीनों लौट गये. जब उसकी बाइक लगमा के समीप पहुंचा कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया. इसमें बाइक सहित उस पर सवार तीनों युवक दूर सड़क पर जा गिरा. स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने प्रेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना पर तीनों के परिजन व ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे. प्रेमचंद्र की मौत पर उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola