अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा किशोर की मौत, चालक फरार

अमड़ापाड़ा के पचुवाड़ा गांव में टाटी टोला-डांगापाड़ा मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 15 वर्ष के किशोर तारेश मुर्मू की मौत हो गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से गंभीर चोटें आईं, जिससे उसके निधन हो गया। चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश कर रही है। परिजन सदमें में हैं, खासकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तारेश अपने तीन भाइयों में मंझला था। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया है। घटना से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है और स्थानीय लोग चालक की लापरवाही को हादसे का कारण मान रहे हैं।
अमड़ापाड़ा के पचुवाड़ा गांव स्थित टाटी टोला में हुआ हादसा प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा. प्रखंड के पचुवाड़ा गांव के टाटी टोला – डांगापाड़ा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबने से 15 वर्षीय किशोर तारेश मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे तारेश मुर्मू ट्रैक्टर पर सवार होकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर अचानक पलट गया. ट्रैक्टर पलटते ही तारेश नीचे गिर पड़ा और गंभीर चोटों के कारण वहीं दम तोड़ दिया. आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना की सूचना मिलते ही एसआई चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से तारेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनीषा मंडल ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ. तारेश अपने तीन भाइयों में मंझला था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार गहरे सदमे में है. इधर, पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया है. एसआई चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




