Deoghar News : अंतर जिला सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट : देवघर व धनबाद टीम की शानदार जीत

Updated at : 07 Apr 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : अंतर जिला सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट : देवघर व धनबाद टीम की शानदार जीत

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में केकेएन स्टेडियम में आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के पूल-बी में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले हुए.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में केकेएन स्टेडियम में आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के पूल-बी में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले हुए. पहले मैच में मेजबान देवघर ने हजारीबाग को पांच विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में धनबाद ने सरायकेला-खरसावां को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी. पहले मुकाबले में हजारीबाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन देवघर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 79 रन ही बना सकी. हजारीबाग की ओर से श्रेया शाह ने 24 व वर्षा कुमारी ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 21 रन बनायी. देवघर की ओर से सोनिया कुमारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि सुनीता व पूर्णिमा ने दो-दो विकेट हासिल किये. इसके जवाब में देवघर की टीम ने 80 रनों का लक्ष्य 11.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर ली. सरिता सोरेन ने 38 रनों की अहम पारी खेली, जबकि सोनिया कुमारी ने नाबाद 14 व पूर्णिमा ने 13 रनों का योगदान दिया. हजारीबाग की अनीशा कुमारी ने तीन विकेट लिये. शानदार प्रदर्शन के लिए सोनिया कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं दूसरे मैच में, सरायकेला-खरसावां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करती हुए महज 62 रनों पर सिमट गयी. बल्लेबाज भूमि कुमारी ने 20 और सोनी संदिल ने 18 रनों ने कुछ संघर्ष किया. धनबाद की नेहा कुमारी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए पांच रन देकर तीन विकेट झटके. रमा कुमारी व सफा हसन ने भी योगदान दिया, जबकि चार बल्लेबाज रन आउट हुए. लक्ष्य का पीछा करते हुए धनबाद की टीम ने 7.4 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. रमा कुमारी ने नाबाद 27 व खुशबू कुमारी ने 31 रनों की शानदार बल्लेबाजी की. नेहा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जेएससीए के टीआरडीओ मनोज सिंह ने ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया. मैच में अंपायर की भूमिका अरविंद कुमार सिंह व रूपेश कुमार ने निभायी, जबकि स्कोरर अनिकेतन कुमार और मैच ऑब्जर्वर मनोज सिंह थे. इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा सहित संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. हाइलाइट्स: केकेएन स्टेडियम में हुए मुकाबले देवघर ने हजारीबाग को पांच विकेट से हराया सोनिया कुमारी ने चार विकेट लेकर मचाया कहर धनबाद ने सरायकेला-खरसावां को नौ विकेट से मैच हराया नेहा कुमारी की घातक गेंदबाजी, तीन अहम विकेट झटके

विज्ञापन
AJAY KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR YADAV

AJAY KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola