मनरेगा से संचालित सभी योजनाओं में लायें पारदर्शिता : डीडीसी

Updated at : 07 Apr 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा से संचालित सभी योजनाओं में लायें पारदर्शिता : डीडीसी

जामताड़ा. डीडीसी निरंजन कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. डीडीसी निरंजन कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा की. डीडीसी ने मनरेगा के तहत पीडी जेनरेशन, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, प्रखंडवार योजनाओं की स्थिति, ओल्ड पेंडिंग स्कीम, सोशल ऑडिट, एनएमएमएस, फेज-2, आधार बेस्ड पेमेंट, ई-केवाईसी की स्थिति के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं में पारदर्शिता लाने कर निर्देश दिया. कहा कि सभी गांवों में हर दिन 05 योजनाएं संचालित करें. सभी योजनाओं में एनएमएमएस के माध्यम से मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कराएं. कहा कि अप्रैल 2026 के मानव दिवस सृजन के आधार पर ही मई 2026 का मानव दिवस सृजन किया जायेगा. फर्जी मजदूरों एवं फर्जी उपस्थिति की शिकायत या सूचना प्राप्त होने पर संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. अगले 02 दिनों में मनरेगा फेज-2 से संबंधित जिओ टैगिंग कैंप मोड में पूर्ण करने काे कहा. सभी बीडीओ, बीपीओ, एइ एवं जेइ मनरेगा योजना का लगातार निरीक्षण करें. प्रधानमंत्री एवं अबुआ आवास योजना में प्राप्त लक्ष्य, स्वीकृति, प्रथम/द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान, फेल्योर पेमेंट, हाउस कंप्लीशन, जियो टैगिंग आदि के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा आवासों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर कुंडहित बीडीओ जमाले राजा, नारायणपुर बीडीओ देवराज गुप्ता, जामताड़ा बीडीओ अविश्वर मुर्मू, फतेहपुर बीडीओ प्रेम कुमार दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola