Darbhanga News: मैंठा में नहाने के दौरान पोखर में किशोरी की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: मैंठा में नहाने के दौरान पोखर में किशोरी की डूबने से मौत

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के मैन्ठा गांव में बुधवार की दोपहर पोखर में स्नान के दौरान डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. थाना क्षेत्र के मैन्ठा गांव में बुधवार की दोपहर पोखर में स्नान के दौरान डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी. मृतका मैंठा निवासी आजाद साह की 13 वर्षीया पुत्री रेशमा खातून बतायी गयी है. बताया जाता है कि वह दोपहर में कुछ सहेलियों के साथ गांव के पश्चिम स्थित पोखर में नहाने व कपड़ा धोने गयी थी. नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गयी. उसे डूबते देख साथ गयी सहेलियों ने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. रेशमा को बाहर निकाला, परन्तु तब तक उसकी मौत चुकी थी. मुखिया प्रतिनिधि मो. मुजीब ने घटना की सूचना सीओ राकेश सिंह यादव व थानाध्यक्ष अंकित चौधरी को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इस संबंध में सीओ यादव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा मद से सहायता राशि दी जाएगी. इधर रेशमा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतका की मां जुलेखा खातून रोते-बिलखते बेहोश हो जा रही थी. उसे संभालने में ग्रामीण महिलाएं जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola