आवासीय गुरुकुल स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 05 Sep 2025 6:10 PM

विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित आवासीय गुरुकुल स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक राकेश चौधरी, रूबी चौधरी, स्कूल इंचार्ज विकास आनंद, सचिव रवि प्रकाश दास, गोविंद जोशी सहित सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व केक काट कर की. इसके बाद छात्राओं प्रतिभा, खुशी, आकांक्षा और प्रतियुषा दास ने गणेश वंदना प्रस्तुत की. निदेशक राकेश चौधरी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस 05 सितंबर 1962 से मनाया जा रहा है. इसे भारत के राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि यह दिन गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के योगदान को नमन करने का अवसर है. मौके पर शिक्षक संजीव यादव, कुमोध झा, आयुष शर्मा, किशोर दास, चंचल कुमार, अलका जायसवाल, श्वेता मोनी, नेहा शेखर, सपना, जूली कुमारी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola