लोहरदगा में मिष्ठान भंडारों और रेस्टोरेंट की जांच की गयी

Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा में मिष्ठान भंडारों और रेस्टोरेंट की जांच की गयी

लोहरदगा में मिष्ठान भंडारों और रेस्टोरेंट की जांच की गयी

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजू कच्छप के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोइन अख्तर के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के मिष्ठान भंडारों और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया. बीआइडी गुमला रोड स्थित मेसर्स अमृत मिष्ठान भंडार में निर्माण स्थल पर साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी. यहां कलाकंद और खोवा ऑन-द-स्पॉट जांच में सही पाये गये. दूध और मिठाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर पेड़ा और लड्डू का नमूना संग्रह किया गया. बरवाटोली चौक स्थित मेसर्स साहू स्वीटस में दूध और खोवा सही पाये गये, लेकिन कारखाने में साफ-सफाई की व्यवस्था में अनियमितता पायी गयी, जिसे सुधारने के लिए नोटिस दिया गया. राजभोग स्वीटस का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए संग्रह किया गया. राणा चौक स्थित हल्दी निर्माण इकाई मे. मुकेश मील से हल्दी का नमूना जब्त किया गया और बरवाटोली चौक स्थित मे. स्वीटस एंड स्नैक्स से मिल्क केक का नमूना लिया गया. सभी नमूने रसायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजे गये. जांच में फैट की मात्रा, यूरिया और डिटरजेंट की मिलावट सहित अन्य गुणों की पुष्टि की जायेगी. सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को फूड लाइसेंस के साथ संचालन, साफ-सफाई, प्रमाणित सामग्री और कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों का पालन करने तथा खाद्य पदार्थ में मिलावट नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गयी. निर्देशों का उल्लंघन होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola