छात्रों ने कोलकाता में सीखा मछली पालन का तरीका

Edited by LALITANSOO
Updated:
विज्ञापन

Students learn fish farming in Kolkata

विज्ञापन

डी 15

आरडीएस कॉलेज के मत्स्य छात्रों ने आइसीएआर में ली विशेष ट्रेनिंग

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज विभाग के विद्यार्थी स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत आइसीएआर- सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन, कोलकाता में ट्रेनिंग लिये.

मत्स्य वैज्ञानिकों ने छात्रों को मछली पालन में प्रयुक्त होने वाले आहार, उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताएं, विभिन्न प्रकार के भोजन व मछली पालन के अत्याधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया. प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने बताया कि छात्रों ने मछली के स्वस्थ आहार, उनके पाचन व समग्र स्वास्थ्य पर पोषण के प्रभाव की भी जानकारी ली. प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन द्वारा प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी दिया गया. समन्वयक डॉ आशुतोष मिश्रा, प्रो कुमारी प्रियंका, डॉ पूनम सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी.

छात्रों को मिला प्रमाणपत्र

प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में अभिनव आनंद, विद्यानंद सागर, गोल्डी, कुमार सक्षम, आदित्य प्रकाश, मनीष, राघव राज, नीरज, यशवंत, अजीत, अतुल, विकास, मंजीत, अमीषा, मो मोजाहिद, नवनीत व राहुल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola