Darbhanga News: नाबालिग छात्रा का अपहरण, मां ने एक ही परिवार के आठ लोगों को किया नामजद

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: नाबालिग छात्रा का अपहरण, मां ने एक ही परिवार के आठ लोगों को किया नामजद

Darbhanga News:स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. इसे लेकर लड़की की मां ने सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें लोरीका निवासी रवि कुमार सहित उसके परिवार के आठ लोगों को नामजद किया है. बताया है कि सपरिवार एक रिश्तेदार के यहां मैयत में गयी थी. घर में अकेली 15 वर्षीया लड़की ही थी. वहां से लौटी तो लड़की घर से गायब थी. साथ ही घर में रखे 40 हजार रुपये भी नहीं थे. लड़का रवि कुमार पुत्री का अक्सर पीछा करता था. आरोपित के घर पुत्री को खोजते पहुंची तो वहां न तो उसकी पुत्री मिली और न ही लड़का रवि ही मिला. पुत्री के संबंध में उसके परिजनों से पूछा तो परिवार के रामकुमार चौपाल, मिथिलेश चौपाल, बेचन चौपाल, राजा कुमार, मालती देवी, राम इकबाल चौपाल, योगेंद्र चौपाल ने गाली-गलौज करते हुए बदसलूकी शुरू कर दी. इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola