पंचायत में खेल क्लब का होगा गठन, 12 तक करें आवेदन
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 05 Sep 2025 6:16 PM
राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में खेल क्लब का गठन किया जा रहा है
किशनगंज. राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में खेल क्लब का गठन किया जा रहा है. जिसके लिए ऑनलाइन निबंधन पोर्टल के माध्यम से जनवरी 2025 में किया गया था. ऑनलाइन निबंधन प्रत्येक पंचायत में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए किए गए हैं. जिला खेल पदाधिकारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि किशनगंज में अध्यक्ष पद के लिए 118 ग्राम पंचायतों में सचिव के लिए 87, ग्राम पंचायतों में कोषाध्यक्ष के लिए 64 ग्राम पंचायतों में आवेदन किए गए थे. आवेदन के आधार पर चुनाव कर चयन किए गए हैं. किशनगंज के कुल 7 ग्राम पंचायत में अध्यक्ष, 38 ग्राम पंचायतों में सचिव तथा 61 ग्राम पंचायतों में कोषाध्यक्ष के लिए आवेदन नहीं आए. जिस पंचायत के लिए आवेदन नहीं आया वहां पुनः शेष ग्राम पंचायत में अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष के पद के लिए आवेदन के लिए निबंधन पोर्टल खोला गया है निबंधन पोर्टल पर ऑनलाइन 12 सितंबर तक भर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










