सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ निगम का अभियान, ₹67,700 का जुर्माना वसूला

Edited by Sanjeev Mishra
Updated:
विज्ञापन

संवाददाता,देवघर पर्यावरण संरक्षण और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प के तहत नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को शहर के

विज्ञापन

संवाददाता,देवघर पर्यावरण संरक्षण और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प के तहत नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को शहर के बाजारों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया. निगम की टीम ने बाजार समिति समेत विभिन्न व्यावसायिक इलाकों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आने पर कार्रवाई की गयी. बाजार समिति स्थित मां ट्रेडर्स पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के आरोप में 50 हजार रुपये का भारी जुर्माना वसूला गया. वहीं मां कलिका स्टोर से 85 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और दुकान पर 10,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया.इसी क्रम में गणेश मार्केट स्थित प्रकाश रोप से प्रतिबंधित डिस्पोजेबल ग्लास जब्त किये गये, जिस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा आरबी. ट्रेडर्स से भी नियम उल्लंघन पर 2,000 रुपये वसूले गये. इस तरह बुधवार को निगम ने कुल 67700 रुपये का जुर्माना वसूला. पूरा अभियान नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास के नेतृत्व में संचालित हुआ. टीम में सेनिटरी सह फूड निरीक्षक प्रेम राज, सेनिटरी सुपरवाइजर पिंटू कुमार राय, एसबीएम शाखा सहायक मनोज कुमार गुप्ता, चंद्र किशोर झा, रंजीत मारिक समेत अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola