सिमरिया में डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के हुरनाली फुटबॉल मैदान में सोमवार को बिरसा मुंडा संस्थान के तत्वावधान में डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के हुरनाली फुटबॉल मैदान में सोमवार को बिरसा मुंडा संस्थान के तत्वावधान में डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज चंद्रा, मुखिया पूरन राम, लेपो विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षण में डिफेंस में 50 व स्पोर्ट्स में 20 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं. मौके पर केंद्रीय सदस्य ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण का आयोजन होने से बच्चों को सीखने का अवसर मिलेगा. बच्चों को प्रशिक्षण में यदि किसी तरह का दिक्कत व परेशानी होती है, तो उसे समाधान करने का हर संभव प्रयास करूंगा. मुखिया ने कहा कि पंचायत में डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शुरू हुआ है, जिसका लाभ क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा. डिफेंस प्रशिक्षक योगी स्टार ने कहा कि ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में मुझे प्रशिक्षण देने का मौका मिल रहा है. इस क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को पुलिस में भर्ती कराने व स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नेशनल तक खेलने का मौका दे सकूं, तो यह मेरे लिये सौभाग्य की बात होगी. यह प्रशिक्षण योगी स्टार, प्रीति कुमारी, शारीरिक शिक्षक अबोध राम, जितेंद्र कुमार यादव, दीपक कुमार व मुकेश कुमार द्वारा दिया जायेगा. मौके पर दीपक कुमार, संजय कुमार, मनीष यादव, शिक्षक महेंद्र राम, जय दुर्गेश,किरण खाखा , संजय कुमार,शैलेश कुमार राणा, मो अजमतउल्लाह के अलावा गोपाल कुमार कामाख्या भोगता, मानकी भोगता, मानदेव तुरी, शैलेश कुमार पांडेय, सुदामा कुमार, विशाल कुमार, लालू कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola