शराब पीकर पत्नी से मारपीट कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत भरसो पंचायत के थेभाय गांव निवासी सुधीर साह को पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया. बताया गया कि सुधीर शाह शराब

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत भरसो पंचायत के थेभाय गांव निवासी सुधीर साह को पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया. बताया गया कि सुधीर शाह शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे. तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर डायल 112 की टीम ने पसराहा से पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया. इधर कई ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि थेभाय व आसपास के क्षेत्रों में खुलेआम शराब की बिक्री जारी है. शाम ढलते ही कई युवा जमकर नशा करते हैं व उत्पात मचाते हैं. ग्रामीण इनके डर से पुलिस से शिकायत करने से बचते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola