शराब मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

आरा. नवादा थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला से गुरुवार को हुई. गिरफ्तार टाउन
आरा. नवादा थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला से गुरुवार को हुई. गिरफ्तार टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला वार्ड नंबर-27 निवासी स्व.निर्मल गोंड का पुत्र प्रदीप गोंड है. बता दें कि बीते माह नवादा थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी की धोबी घटवा मोड-जीरो माइल मार्ग पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया है, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी थी. सूचना के सत्यापन के बाद नवादा थाना पुलिस वहां पहुंची और ऑटो की तलाशी ली तो उक्त ऑटो में से पुलिस ने 88.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की थी. तब पुलिस द्वारा नवादा थाने में ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




