Seraikela Kharsawan News : श्याम महोत्सव के लिए राज्यपाल को दिया निमंत्रण

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

<P><H2>चांडिल.</H2> चांडिल में एक नवंबर से 29वां श्री श्याम जन्म महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा. इसे लेकर श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने

विज्ञापन

चांडिल.

चांडिल में एक नवंबर से 29वां श्री श्याम जन्म महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा. इसे लेकर श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. उन्हें श्री श्याम जन्म महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि का न्योता दिया.

श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि राज्यपाल महोदय ने कार्यक्रम में यथासंभव शामिल होने का आश्वासन दिया. संजय चौधरी ने राज्यपाल को श्री श्याम कला भवन के धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया. कहा गया कि कोरोना महामारी के समय लोगों को कई तरह की सेवा दी गयी. सामाजिक कार्य जैसे जल सेवा, स्कूली बच्चा को निःशुल्क कॉपी-कलम आदि सालों भर चलते हैं. राज्यपाल ने 29 वर्षों से लगातार सेवा की सराहना की. उन्होंने श्री श्याम जन्मोत्सव में शामिल होने के निमंत्रण पर समयानुसार प्राथमिकता को देखते हुए विचार करने की बात कही. इस अवसर पर अध्यक्ष संजय चौधरी, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, संजय शर्मा, दुर्गा चौधरी, अश्वनी शर्मा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola