सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक की मौत
Edited by BIKASH JASWAL
Updated:
विज्ञापन
फरक्का. थाना क्षेत्र के देवीपुर मोड़ के समीप 12वीं राष्ट्रीय मार्ग पर शनिवार को 31 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. सूति के थाना प्रभारी बिजन राय ने बताया कि
विज्ञापन
फरक्का. थाना क्षेत्र के देवीपुर मोड़ के समीप 12वीं राष्ट्रीय मार्ग पर शनिवार को 31 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. सूति के थाना प्रभारी बिजन राय ने बताया कि चबरा गांव निवासी छोटन शेख सड़क पार कर रहा था. इस बीच ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. मृतक छोटन शेख एक माह पूर्व रोजी-रोटी कमाने के लिए ओडिशा गया हुआ था. वह ईद मनाने के लिए घर आ रहा था. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर अस्पताल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










