सांढ़ पैक्स अध्यक्ष बने करण कुमार रंजन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 4:41 PM

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ पंचायत भवन में पैक्स चुनाव कराया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे. करण कुमार रंजन ने अपने प्रतिद्वंदी कार्तिक महतो

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ पंचायत भवन में पैक्स चुनाव कराया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे. करण कुमार रंजन ने अपने प्रतिद्वंदी कार्तिक महतो को 89 मत से पराजित किया. इस पैक्स में कुल 384 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. करण कुमार रंजन को 215 मत, कार्तिक महतो को 126 मत एवं धर्मेंद्र प्रसाद को 38 मत प्राप्त हुआ. मतदान कराने में निर्वाचन पदाधिकारी बीसीओ भूपनाथ महतो, राजेश कुमार थे. बधाई देने वालों में मुखिया सुलेखा कुमारी, पंसस उपेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया भीखन महतो, अजीत कुमार, देवेंद्र कुमार, धनंजय कुमार, वीरेंद्र कुमार दांगी, वार्ड सदस्य टेकलाल कुमार, अशोक कुमार रवि, प्रकाश रंजन, अवधेश कुमार, संजय कुमार, गीरेंद्र प्रसाद, दशरथ प्रसाद, रूपेश कुमार सहित अन्य दर्जनों किसान एवं ग्रामीण शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola