रघुनाथगंज के एसपी ने समशेरगंज इलाके का लिया जायजा

Edited by BIKASH JASWAL
Updated:
विज्ञापन

फरक्का. विगत दिनों वक्फ कानून के विरोध में समशेरगंज थाना क्षेत्र के धुलियान, ठाकुर पाड़ा, घोष पाड़ा, जाफराबाद जैसे इलाके में दो समुदायों के बीच हुए झड़प हुई थी. पिता-पुत्र

विज्ञापन

फरक्का. विगत दिनों वक्फ कानून के विरोध में समशेरगंज थाना क्षेत्र के धुलियान, ठाकुर पाड़ा, घोष पाड़ा, जाफराबाद जैसे इलाके में दो समुदायों के बीच हुए झड़प हुई थी. पिता-पुत्र की हत्या के बाद राज्य प्रशासन ने बड़े बदलाव किये हैं. मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर एसपी व जंगीपुर एसपी के बदलाव किया गया. सोमवार की शाम रघुनाथगंज जिले का पदभार ग्रहण के बाद नवपदस्थापित एसपी अमित कुमार साव ने जिले के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान फरक्का एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान, समशेरगंज के आइसी सुब्रत घोष ने एसपी के साथ आम लोगों के बीच सद्भावना व शांति बनाये रखने का संदेश देते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ हर वक्त खड़ा है. एसपी अमित कुमार साव ने इस दौरान आम लोगों के घर-घर पहुंच कर लोगों की तकलीफ व शिकायतें सुनी. भरोसा दिया कि डरने की कोई जरूरत नहीं है. सभी अमन चैन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहें. दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola