43 अतिथि शिक्षकों के तबादले की संशोधित सूची जारी

Published by :LALITANSOO
Published at :25 Sep 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
43 अतिथि शिक्षकों के तबादले की संशोधित सूची जारी

43 अतिथि शिक्षकों के तबादले की संशोधित सूची जारी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू प्रशासन ने 43 अतिथि शिक्षकों के तबादले व पदस्थापन की संशोधित अधिसूचना जारी की. कुलपति ने संस्थान के शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए इस स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है.विवि द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना को आंशिक रूप से संशोधित किया है. गौरतलब है कि अतिथि शिक्षकों के तबादले को लेकर यह दूसरी बार संशोधन किया गया है, क्योंकि इससे पूर्व भी विवि प्रशासन नवीनीकरण और तबादले की अधिसूचना को निरस्त कर चुका था.नयी अधिसूचना में कई विषयों के अतिथि शिक्षकों के नाम, उनके वर्तमान कार्यस्थल और नये पदस्थापन स्थान का विस्तृत ब्योरा दिया है. शिक्षकों को उनके नये कॉलेज में तत्काल प्रभाव से योगदान देने काे कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola