शाॅल व कलम भेंट कर सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित
Published by : Kumar Ashish Updated At : 05 Sep 2025 6:24 PM
शिक्षक दिवस पर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जयपालपट्टी वार्ड 14 में रजनी निवास में सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद यादव के आवासीय परिसर में शहर के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया.
मधेपुरा. शिक्षक दिवस पर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जयपालपट्टी वार्ड 14 में रजनी निवास में सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद यादव के आवासीय परिसर में शहर के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव के द्वारा आयोजित किया गया. समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी, सेवानिवृत शिक्षक बलभद्र यादव, सेवानिवृत शिक्षक विनोद कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ सुरेश कुमार भूषण को पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी, पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने पाग शाल व कलम भेंट कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी ने कहा कि माता-पिता के बाद अगर कोई है तो वह शिक्षक है. गुरु का दर्जा माता-पिता से ऊपर उठकर होता है, जो अपने बच्चों को कम समय देकर दूसरों के बच्चों को ज्यादा समय देकर ज्ञान देते हैं. सेवानिवृत प्रधानाध्यापक डा सुरेश कुमार भूषण व पूर्व पार्षद ध्यानी यादव ने कहा कि शिक्षक अगर नहीं होते तो आज देश में आईएएस, आईपीएस, आइटीआइ एवं कई मेधावी छात्र समाज में नहीं होता. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने की. कार्यक्रम में मौके पर कबड्डी संघ के संयोजक सह शिक्षक अरुण कुमार, शिक्षक अमित कुमार, राहुल कुमार, भुपेंद्र यादव,बिन्देश्वरी यादव,दिवाकर कुमार सहित अन्य मोजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










