ePaper

बरौनी व न्यू बरौनी स्टेशन से होकर गुजरेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 25 Sep 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
बरौनी व न्यू बरौनी स्टेशन से होकर गुजरेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

आगामी पर्व-त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

विज्ञापन

बरौनी. आगामी पर्व-त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में बरौनी होकर रांची से आरा, जयनगर, पूर्णिया कोर्ट एवं कामाख्या के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इस संबंध में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची दीपावली छठ स्पेशल- बोकारो, धनबाद, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी के रास्ते रांची और जयनगर के मध्य गाड़ी संख्या 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस स्पेशल का परिचालन रांची से 18.10.2025 से 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा जयनगर से 19.10.2025 से 02.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को किया जायेगा. इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेेणी के 02 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 08105 रांची-जयनगर दीपावली छठ स्पेशल रांची से 21.25 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08106 जयनगर-रांची दीपावली छठ स्पेशल जयनगर से 16.45 बजे खुलकर अगले दिन 09.15 बजे रांची पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 08621/08622 रांची-कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल- बोकारो, धनबाद, झाझा, किउल, न्युू बरौनी, खगड़िया, कटिहार के रास्ते रांची और कामाख्या के मध्य गाड़ी संख्या 08621/08622 रांची-कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. इस स्पेशल का परिचालन रांची से 27.09.2025 से 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा कामाख्या से 29.09.2025 से 03.11.2025 तक प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा. इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 04 एवं साधारण श्रेेणी के 05 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 08621 रांची-कामाख्या पूजा स्पेशल रांची से 20.10 बजे खुलकर अगले दिन 23.00 बजे कामाख्या पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08622 कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल कामाख्या से 02.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे रांची पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola