Darbhanga News: बूथ स्तर पर पहुंचाएं पीएम व सीएम के कार्यों की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: बूथ स्तर पर पहुंचाएं पीएम व सीएम के कार्यों की जानकारी

Darbhanga News:जिला अतिथि गृह में गुरुवार को भाजपा के पश्चिमी जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिला अतिथि गृह में गुरुवार को भाजपा के पश्चिमी जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें दरभंगा नगर विधानसभा के प्रवासी नेता जम्मू-कश्मीर के सुचेतगढ़ से भाजपा विधायक घरु राम भगत तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हरीश मेवाफरोश विशेष रूप से उपस्थित थे. मौके पर विधायक भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है. संगठन के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि दरभंगा नगर विधानसभा में भाजपा लगातार छठी बार चुनाव में दर्ज करेगी. वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मेवाफरोश ने मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सेवा कार्यों पर बल दिया. मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए कार्यों की चर्चा करने को कहा.बैठक में विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिला प्रवक्ता नरेश राम, वार्ड पार्षद राहुल पासवान, जिला महमंत्री मुन्ना राम, रवि कुमार महतो, संगीत साह, बाबू साहेब, संजय कुमार पासवान, गोविन्द पासवान, प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola