खलारी कोयलांचल में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Updated at : 05 Sep 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
खलारी कोयलांचल में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व शुक्रवार को खलारी कोयलांचल क्षेत्र में मनाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व शुक्रवार को खलारी कोयलांचल क्षेत्र में मनाया गया. लाेगों ने भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला. जिसमें खलारी जामा मस्जिद, खलारी बाजारटांड़, मायापुर, मुस्तफा नगर, हुटाप, जेहलीटांड़, जी-टाइप और नया बस्ती समेत कई इलाकों के बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए. हाथों में इस्लामी झंडा लिये समुदाय विशेष के लोगों ने ‘सरकार की आमद मरहबा, नारे तकबीर, नारे रिसालत’ आदि नारों के साथ जुलूस में शामिल हुए. जुलूस बैंक चौक से जेहलीटांड़ होते हुए नया धौड़ा कब्रिस्तान पहुंचा, जहां पूर्वजों की गुनाहों के माफी के लिए दुआ मांगी गयी. इसके बाद जुलूस केडी नेहरू स्टेडियम और मुख्य मार्ग से होते हुए खलारी शहीद चौक स्थित टीटू टाइप मैदान में संपन्न हुआ. जामा मस्जिद कमेटी की ओर से विशेष मिलाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. 12 कमेटियों की भागीदारी वाले आयोजन में उपस्थित लोगों ने लंगर का लुत्फ उठाया. मौके पर जामा मस्जिद के इमाम नेहाल अख्तर जेयाई ने फातिहा ख्वानी करायी. जुलूस-ए-मोहम्मदी में जेहलीटांड़ के हाफिज तनवीर समसी, हुटाप, लपरा, मायापुर, जी-टाइप और बाजारटांड़ समेत विभिन्न मस्जिदों के इमाम, जामा मस्जिद कमेटी के सदर गुलाम रसूल, सचिव फैयाजुद्दीन सिद्दीकी, कलीम रिजवी, तौहीद अंसारी, शमीम अंसारी, खुर्शीद आलम, मुस्ताक, डाॅ गुफरान, महताब आलम, सरताज अंसारी, अनीश अंसारी, सुहैल अंसारी, शफीक अंसारी, दानिश अंसारी, सद्दाम हुसैन, सुभान अंसारी, सलीम अंसारी, हलीम अंसारी, मुबारक अंसारी, जाहिद अंसारी आदि मौजूद थे.

05 खलारी 02:- खलारी में जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola