Chaibasa News : पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को किया जब्त

अवैध बालू कारोबार पर नकेल कसते हुए चक्रधरपुर थाना पुलिस ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई की

विज्ञापन

चक्रधरपुर. अवैध बालू कारोबार पर नकेल कसते हुए चक्रधरपुर थाना पुलिस ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई की. थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शांतिनगर के पास से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया. ट्रैक्टर चालकों ने पुलिस को देखते ही वाहन रोककर मौके से फरार हो गए. फिलहाल सभी ट्रैक्टरों को थाना में रखा गया है. आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) को पत्राचार किया गया है. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनुआ रोड से बालू लदा ट्रैक्टर चक्रधरपुर की ओर आ रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोनुआ रोड में गश्ती शुरू की. इसी दौरान भोर करीब पौने पांच बजे शांतिनगर के पास तीन ट्रैक्टर आते दिखे. पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोका. ट्रैक्टर रुकते ही चालक मौके से कूदकर फरार हो गए. पुलिस ने काफी देर तक मालिक व चालकों का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया. थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि एनजीटी की रोक के बावजूद गोइलकेरा, गुदड़ी और मनोहरपुर थाना क्षेत्र की नदियों से अवैध उत्खनन कर बालू चोरी-छिपे ट्रैक्टरों में लादकर चक्रधरपुर व आसपास के क्षेत्रों में बेचा जा रहा ह. इस अवैध कारोबार से सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola