ePaper

जयप्रकाश हत्याकांड में फरार चल रहे रेल कर्मी के घर की पुलिस ने की कुर्की

Updated at : 01 Sep 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
जयप्रकाश हत्याकांड में फरार चल रहे रेल कर्मी के घर की पुलिस ने की कुर्की

Police confiscated the house of a railway employee

विज्ञापन

:सदर थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई : रेल कर्मी मृतक की कथित प्रेमिका का रिश्ते में है जीजा : हत्या की साजिश में शामिल रहने के आरोप में केस हुआ ट्रू संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के सहजानंद कॉलोनी में एक साल पहले हुए जयप्रकाश हत्याकांड में फरार चल रहे रेलकर्मी सुबेश कुमार के घर की पुलिस ने कुर्की की है. कोर्ट के आदेश पर केस के आइओ दारोगा राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ आरोपी सुबेश कुमार के साहेबगंज थाना के बासुदेवपुर स्थित आवास पहुंचे. वहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के घर की कुर्की की जब्ती की गयी. जब्त सामानों की सूची तैयार की गयी है. थानेदार अस्मित कुमार का कहना है कि सुबेश कुमार इस हत्याकांड में जेल भेजी गयी मृतक जयप्रकाश की कथित प्रेमिका का जीजा है. वह हत्या की प्लानिंग में शामिल रहा था. छानबीन के दौरान उसके कॉल डिटेल्स से साक्ष्य मिला इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस ट्रू किया गया. लगातार फरार रहने की स्थिति में पुलिस ने कोर्ट से वारंट लिया. इश्तेहार चस्पा करने के बाद भी वह जब कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की गयी है. जानकारी हो कि, सदर थाना क्षेत्र के सहजानंद कॉलोनी में एक साल पहले बोरा में पैक एक युवक का शव मिला था. मृतक की पहचान साहेबगंज के जयप्रकाश कुमार के रूप में किया गया. पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी कि मृतक जयप्रकाश और साहेबगंज की रहने वाली उसकी प्रेमिका के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे. इसी बीच प्रेमिका बीपीएससी की तैयारी करने पटना चली गई . कुछ महीनों के बाद से दोनों के रिश्ते में में दरार आने लगी तो प्रेमिका ने जयप्रकाश से शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच बात कम होने लगी. जयप्रकाश उसे मनाने की कोशिश करने लगा, लेकिन वह नहीं मानी. इसी बची जयप्रकाश के बड़े भाई ने उसका गोवा में बिजली मिस्त्री की नौकरी लगवा दी. वह काम करने गोवा चला गया. बातचीत बंद होने पर जयप्रकाश काफी नाराज था. उसके पास अपनी प्रेमिका के साथ के कुछ आपतिजनक फोटो व वीडियो बना रखा था. वह उसने लड़की के परिजनों व रिश्तेदारो को मोबाइल पर भेजने लगा. इसके बाद से जयप्रकाश को हत्या करने की धमकी मिलने लगी. उसके बाद वह गोवा चला गया. लड़की ने बदला लेने के लिए जयप्रकाश की हत्या की साजिश रच दी. फिर, हनी ट्रैप में उसको फंसाकर भगवानपुर बुलाया. अपने रिश्तेदार के लॉज में जाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस इस कांड में प्रेमिका समेत चार को पहले ही जेल भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola