बारिश के लिए आसमान के ओर टकटकी लगाये हैं लोग

सावन माह में भी लोगों को सता रहा भीषण गर्मी
कटिहार. चिलचिलाती धूप व बढ़ती गर्मी ने इन दिनों लोगो का दम निकाल दिया है. सावन के माह में भी सूर्य की तपिश का कहर कुछ ऐसा है कि आसमान से मानो आग बरसा रहा हो. सावन के महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती थी लेकिन आलम यह है कि लोग बारिश के लिए आसमान निहार रहे हैं. बारिश है की होने का नाम नहीं ले रही. मौसम विभाग के द्वारा आगे कुछ दिन मौसम में थोड़ी नरमी की संभावना जता रहे है. लेकिन हालत यह है की अब तो बारिश के बाद ही लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी. लेकिन इससे पहले गुरुवार के दिन भी गर्मी से लोग पूरी तरह से निढाल रहे. चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी ने बुधवार को लोगों को बेदम कर दिया. बुधवार को उच्चतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया. पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी इस कदर बढ़ी ही की गर्मी से लोगो के पसीने सूखने का नाम नहीं ले रहे है. सुबह से ही सूर्य की किरणें निकलने के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर देती है. सूर्य की तपिश में लगातार बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है. दोपहर को तो गर्मी से लोगों का दम निकलने लगता है. शाम के बाद सूर्य की किरणों में थोड़ी नमी आने से गर्म का एहसास देर शाम तक रहा. शाम 7:00 बजे के बाद ही लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत की सांस ली. बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों के बीमार होने की संभावना काफी बढ़ गई है. कूलर, पंखा, एसी के सामने बैठ कर गर्मी से निजात पाने में लगे हुए है. जबकि इस बढ़ती गर्मी के अलावा बिजली के कटे जाने पर लोगों की और परेशानी बढ़ा रही है. रह रह कर शहरी क्षेत्र के कई जगह में बिजली काटना गर्म मौसम में और लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. बाहर धूप की तपिश से लोग परेशान हो ही रहे हैं तो घर में बिजली के न रहने से और परेशान हो उठते हैं. गर्मी का पारा इन दिनों कुछ इस कदर बढ़ गया है कि घर में लगे पंखे, एसी, कूलर भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




