सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-ए मिलाद-उन-नबी को मनाये जाने की अपील की

Published by : BALRAM Updated At : 31 Aug 2025 9:03 PM

विज्ञापन

मारगोमुंडा थाना परिसर में ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना परिसर में थाना प्रभारी तरुण बाखला के अध्यक्षता में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव दिया. इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के सुझावों पर विशेष ध्यान रखी जायेगी. उन्होंने शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-ए मिलाद-उन-नबी को मनाये जाने की अपील की. कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने सभी से आपसी भाईचारे और शांति पूर्ण तरीके से ईद ए मिलाद-उन-नबी को मनाने की अपील की. मौके पर उप प्रमुख बिनोद हेंंब्रम, मुखिया सुधीर मंडल, बाबू राम मुर्मू, लोबाराम हांसदा, रियासत अंसारी, शशि शरण, सहुद अंसारी, जय प्रकाश मंडल, सलमान अंसारी, एसआइ शशि कपूर, राजेश टोप्पो, एएसआइ नारेंद्रनाथ जारिका आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा थाना परिसर में ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola