Darbhanga News: पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्रवाद और सेवा भाव की मिसाल

Updated at : 25 Sep 2025 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्रवाद और सेवा भाव की मिसाल

Darbhanga News:भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कबिलपुर स्थित सल्हेश मंदिर परिसर में मनायी गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कबिलपुर स्थित सल्हेश मंदिर परिसर में मनायी गयी. अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने की. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई. वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारधारा और अंत्योदय के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडितजी ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि घरू राम भगत ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्रवाद और सेवा भाव की मिसाल है. उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को सशक्त बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया. वहीं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरीश मेवा फरोश ने कहा कि आज भाजपा की सभी नीतियों और योजनाओं में पंडितजी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद की झलक मिलती है. हर कार्यकर्ता को उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए. मौके पर जिलाध्यक्ष पासवान ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है. संचालन वार्ड पार्षद राजू पासवान व धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के मंडल अध्यक्ष किशोर पासवान ने किया. इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष किशोर पासवान, पूर्व जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा, हरेन्द्र झा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola