जिले में एक लाख 54 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में आये 10-10 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि अंतरण की प्रक्रिया शुरू की गयी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में राशि अंतरण शुरू

सहरसा. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि अंतरण की प्रक्रिया शुरू की गयी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. जिले में आयोजित कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन स्थानीय प्रेक्षागृह में किया गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, डीपीएम जीविका श्लोक कुमार, विधायक डॉ आलोक रंजन, नगर निगम महापौर बैन प्रिया सहित सात सौ से अधिक जीविका दीदियां एवं आम नागरिक शामिल हुए. शुरुआत में प्रत्येक लाभार्थी महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये की राशि अंतरण की गयी. आगे रोजगार शुरू करने एवं आकलन के बाद आवश्यकता अनुसार दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी. इस योजना से महिलाएं स्वरोजगार के साधन विकसित कर आत्मनिर्भर बनेंगी एवं गरिमा के साथ जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ेंगी.

जिले में अब तक एक लाख 54 हजार से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खाते में राशि अंतरण की प्रक्रिया शुरू की गयी. जिले के सभी 10 प्रखंड मुख्यालय, 29 संकुल संघ एवं 1600 से अधिक ग्राम संगठनों में भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां हजारों जीविका दीदियां एवं ग्रामीण महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन व टैब जैसे डिजिटल माध्यमों से जुड़ी. पूरे जिले में लगभग एक लाख 75 हजार से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की. योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ई-रिक्शा प्रचार गाड़ी एवं जागरूकता वाहन गांव-गांव भ्रमणशील रहा. इन वाहनों में लगी ऑडियो-वीडियो सामग्री के जरिए महिलाओं को योजना की जानकारी दी जा रही है. गांव एवं पंचायत स्तर पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रचार गाड़ी में लगे स्क्रीन पर लघु फिल्में भी प्रदर्शित की जा रही हैं. यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़कर महिलाएं अपने परिवार एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola