Darbhanga News: स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Darbhanga News:इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदियों, तालाबों व अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता में आमजन की भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा सामूहिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिले के नगर, सदर, बहादुरपुर, हनुमाननगर व बेनीपुर प्रखंडों के 100 विद्यालयों में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पर केंद्रित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदियों, तालाबों व अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता में आमजन की भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा सामूहिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालयों में परिसर की सफाई श्रमदान से की गयी. इसके बाद छात्रों एवं शिक्षकों ने नजदीकी नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों के तटों पर भी श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया. बाद में जागरूकता रैली भी निकाली गयी. विद्यालयों में जल स्रोतों की स्वच्छता की आवश्यकता विषय पर चित्रकला, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें उत्कृष्ट करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया. प्रतिभागियों, शिक्षकों व उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली. जिला गंगा समिति परियोजना अधिकारी फारूक इमाम ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आयोजित यह अभियान छात्रों एवं आमजनों को स्वच्छता के महत्व से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola