उत्पाद थाने का मुंशी बनकर नीलामी में बाइक दिलाने का झांसा, 26 हजार की ठगी

Published by : CHANDAN Updated At : 01 Sep 2025 7:23 PM

विज्ञापन

On the pretext of getting a bike

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सरैया थाना क्षेत्र स्थित राजा रामपुर निवासी मुकेश कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए. दो दिन पहले उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को उत्पाद थाना का मुंशी बताया. उसने मुकेश को कम दाम में नई बाइक दिलाने का झांसा दिया. ठग ने मुकेश को बताया कि उसके पास होंडा की एक नई बाइक है, जिसे विभाग की ओर से नीलाम किया जा रहा है. मुकेश इस झांसे में आ गए. इसके बाद आरोपी ने उनसे सिक्योरिटी मनी के नाम पर 26 हजार रुपये की मांग की. मुकेश ने बिना सोचे-समझे यह राशि ठग के बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दी. पैसे मिलते ही ठग ने मुकेश का नंबर ब्लॉक कर दिया और अपना मोबाइल बंद कर लिया. अपनी गलती का एहसास होने पर मुकेश सोमवार को उत्पाद थाना पहुंचे. थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि विभाग ने इस तरह की कोई नीलामी नहीं की है और न ही विभाग फोन करके किसी को नीलामी की जानकारी देता है. उन्होंने बताया कि नीलामी में भाग लेने के लिए सीधे कार्यालय में आकर फॉर्म भरना और वहीं राशि जमा करना होता है. पीड़ित ने अब इसकी लिखित शिकायत सरैया थाना में दर्ज कराने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola