ओके... ... रिम्स: दर्द आज, जांच 20 दिन बाद
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन

हाल रिम्स में मरीजों का...

रिम्स के रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड कराने आये लोगों की बढ़ी मुश्किलें

फोटो<bha>--</bha>- 11 मई को मिले नंबर का

मुख्य संवाददाता,रांची

रिम्स में मरीजों को
विज्ञापन
हाल रिम्स में मरीजों का…
रिम्स के रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड कराने आये लोगों की बढ़ी मुश्किलें
फोटो— – 11 मई को मिले नंबर का
मुख्य संवाददाता,रांची
रिम्स में मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए 20 दिन बाद की तारीख दी जा रही है, जबकि डॉक्टर तत्काल जांच कराने की सलाह दे रहे हैं. मरीजों का कहना है कि डॉक्टर बताते हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दवाएं लिखी जायेंगी, इसलिए पहले जांच कराकर रिपोर्ट लेकर आएं. इधर, जब मरीज पर्ची कटवाकर जांच कराने पहुंच रहे हैं, तो वहां प्रतीक्षा सूची में उनका नाम दर्ज कर लिया जा रहा है. रिम्स में 18 अप्रैल को 45 वर्षीय पद्मचरण बेहरा मेडिसिन ओपीडी में परामर्श लेने गये थे. उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत थी. डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी, लेकिन रेडियोलॉजी विभाग में उन्हें 11 मई की तारीख दी गयी. सूत्रों के अनुसार, प्रतिदिन 50 से 60 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है, जिसमें कुछ मरीजों की एफएनएसी जांच भी शामिल होती है. वहीं, विभाग में सीनियर रेजिडेंट के 12 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल चार ही तैनात हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन