नये संशोधन का विरोध करेगा जिला अधिवक्ता संघ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 6:14 PM
पूर्णिया कोर्ट. बिहार राज बार काउंसिल की एक बैठक पटना में हुई. इसमें अधिवक्ताओं के पेंशन, मेडिकल क्लेम तथा इंश्योरेंस की सुविधा देने हेतु मॉडल रूल्स में नव संशोधन करने
पूर्णिया कोर्ट. बिहार राज बार काउंसिल की एक बैठक पटना में हुई. इसमें अधिवक्ताओं के पेंशन, मेडिकल क्लेम तथा इंश्योरेंस की सुविधा देने हेतु मॉडल रूल्स में नव संशोधन करने के बाद बिहार के सभी जिलों तथा अनुमंडल अधिवक्ता संघ के अध्यक्षों तथा महासचिवों को भी बुलाया गया था. बैठक में सभी जिला तथा अनुमंडल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष तथा महासचिव ने मॉडल रूल्स में हुए नव संशोधन का पुरजोर विरोध किया तथा नये संशोधन को मानने से साफ-साफ इनकार कर दिया था. जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी ने आज इस आशय का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जब उपरोक्त बैठक में सभी जिला तथा अनुमंडल अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी ने नये संशोधन को मानने से साफ-साफ इनकार कर दिया था, तो फिर स्टेट बार काउंसिल पटना द्वारा यह कहना की बैठक में सर्वसम्मति से पेंशन, मेडिक्लेम तथा बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया हास्यास्पद तथा भ्रामक है. गौरतलब है कि पटना में हुए उक्त बैठक में अध्यक्ष श्री तिवारी भी उपस्थित थे. अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा है कि नये संशोधन का विरोध में सभी जिला तथा अनुमंडल अधिवक्ता संघ को एकजुट होकर इसका पुरजोर विरोध किया जाना तय हुआ है और यह विरोध भविष्य में संशोधन वापसी तक जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










