नशे में मनचलों ने युवक के साथ की मारपीट

Updated at : 29 Apr 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में मनचलों ने युवक के साथ की मारपीट

बलुआ बाजार. भीमपुर थाना क्षेत्र के मेन केनाल नहर स्थित कलानंद चौक के समीप चैनपुर मोड़ पुलिया पर रविवार की शाम कुछ मनचलों ने नशे की हालत में युवक के

विज्ञापन

बलुआ बाजार. भीमपुर थाना क्षेत्र के मेन केनाल नहर स्थित कलानंद चौक के समीप चैनपुर मोड़ पुलिया पर रविवार की शाम कुछ मनचलों ने नशे की हालत में युवक के साथ मारपीट कर बाइक व मोबाइल छीनने का प्रयास किया. जानकारी देते फुलकाहा थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड 05 निवासी पीड़ित ललित कुमार पासवान ने बताया कि वे अपने अन्य तीन साथियों के साथ रविवार की संध्या करीब 07 बजे भीमपुर अपने एक रिश्तेदार के घर से भोज खाकर लौट रहे थे. इसी क्रम में नहर पुलिया पर नशे की हालात में कुछ युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहा था. जैसे ही वहां से गुजरने लगा कि दो युवक गाली देकर बाइक रोकने को कहा. बाइक रोकते ही दो युवक मारपीट करने लगे और मोबाइल सहित अन्य सामान छीनने लगा. मारपीट में दो युवक ललित कुमार पासवान व लालमोहन कुमार पासवान जख्मी हो गये. बताया कि उनलोगों से बाइक का चाबी भी ले लिया. शोर मचाने के बाद आसपास के ग्रामीण को आते देख सभी लोग सामान छोड़कर मौके से फरार हो गया. भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola