बीते पांच माह में नौ उग्रवादी मारे गये : एसपी

Updated at : 24 Sep 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
बीते पांच माह में नौ उग्रवादी मारे गये : एसपी

बीते पांच माह में नौ उग्रवादी मारे गये : एसपी

विज्ञापन

गुमला. एसपी हरिश बिन जमां ने कहा है कि पांच माह में गुमला व लातेहार जिले में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस ने कई बड़ी कार्रवाई की है. इसमें लातेहार जिले में 24 मई को मुठभेड़ में पप्पू लोहरा जेजेएमपी सुप्रीमो, प्रभात गंझू, सबजोनल कमांडर मारे गये थे. 26 जुलाई को बरामदगी घाघरा के लावादाग में जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर दिलीप लोहरा, समुंद्र लोहरा व सुशील मुंडा मारे गये थे. छह अगस्त को कामडारा के रेड़वा चुआंटोली में पीएलएफआइ के सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा मारा गया था, जिस पर 15 लाख का इनाम था. गुमला के डुमरी थाना की पुलिस ने भाकपा माओवादी के सदस्य प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया, छोटू नायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लातेहार जिले में एक सितंबर को जेजेएमपी के जोनल कमांडर रवींद्र यादव के साथ चार सब जोनल कमांडर व चार एरिया कमांडर ने सरेंडर किया था. उन्होंने कहा है कि अब जेजेएमपी उग्रवादी संगठन करीब-करीब समाप्त हो गयी है. इस संगठन के शेष दो तीन लोग बचे हैं. वे लोग भी जल्द पकड़े जायेंगे. बीते पांच माह में नौ उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार कर गिराया गया है, जबकि तीन उग्रवादी गिरफ्तार हुए हैं. नौ उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola