ePaper

पीएम पोषण योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

Updated at : 26 Feb 2026 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम पोषण योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं :  डीसी

उपायुक्त ने सभी प्रखंड बीइइओ व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

ड्रॉपआउट दर में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाने का दिया निर्देश नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के सुदृढ़ व प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलास्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई. इसमें योजना के अनुश्रवण, गुणवत्ता नियंत्रण तथा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार को लेकर समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी प्रखंड बीइइओ व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए ठोस पहल करने पर जोर दिया. अभिभावकों से निरंतर संवाद स्थापित कर ड्रॉपआउट दर में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिया. डीसी ने मध्याह्न भोजन से आच्छादित सभी विद्यालयों में निर्धारित मानक मीनू के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा. एसएमएस प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रेषित नहीं करने वाले विद्यालयों को अविलंब अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजना बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ी है. इसके प्रभावी क्रियान्वयन से बच्चों के विकास को नयी दिशा मिलेगी. फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को तेज करने के निर्देश भी दिया.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola